फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इनके लिए सीट बेल्ट और हेलमेट जरूरी नहीं

इनके लिए सीट बेल्ट और हेलमेट जरूरी नहीं

Fri, 12 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
इनके लिए सीट बेल्ट और हेलमेट जरूरी नहीं
ज्ञानपुर। दूसरों को सुरक्षित यातायात की सीख देने वाले पुलिसकर्मी खुद ही असुरक्षित तरीके से सड़कों पर चलते देखे जा सकते हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं को दावत देने के काम में कानून का पालन कराने वाले लोग भी शुमार होते दिख जाते हैं। जिले की सड़कों पर दौड़ रहे पुलिसकर्मियों के वाहनों में न तो चालक सीट बेल्ट लगाकर चलता है ना ही बाइक सवार पुलिसकर्मी हेलमेट लगाना मुनासिब समझते हैं। बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर पुलिसकर्मी ऐसे ही गाड़ी चलाते नजर आए। यूं तो पुलिस कानून का पालन कराने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन सभी के लिए समान कानून वाली व्यवस्था में कई बार खुद ही उस कानून की दुर्गति करती भी नजर आ जाती है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोगों को सीट बेल्ट लगाने, बिना हेलमेट के बाइक न चलाने और तीन सवारी के साथ बाइक न चलाने आदि की कानूनी सीख देने और ऐसा करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करने वाली पुलिस ही कई बार इन कानूनों को अपने हाथ में लेती दिखती है। जबकि यातायात सुरक्षा हो या कोई आपराधिक कृत्य कानून सभी के लिए बराबर है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने जिले में यातायात सुरक्षा और कानून व्यवस्था का पालन कराने वाली पुलिस पर नजर डाली तो व्यवस्था में कई छेद मिले। कई स्थानों पर बाइक सवार पुलिसकर्मी जहां बिना हेलमेट के तीन-तीन सवारियां बैठाकर फर्राटा भरते दिखे तो यूपी-100 वाहन के चालक भी बिना सीट बेल्ट गाड़ी दौड़ाते नजर आए। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं। पुलिसकर्मियों के लिए भी यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। विभागीय निर्देश दिया भी गया है। यातायात नियमों का पालन न करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed