{"_id":"5c97d01ebdec2213ef2d2289","slug":"171553453086-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर सरपंतहा गांव में रविवार को एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जाम दे दी। परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी रवि सरोज की 30 वर्षीय पत्नी बिंद्रा सरोज पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान रहती थी । शनिवार को आधी रात के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वाले जिला अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वाले उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चर्चा है कि विवाहिता को कुछ लोग आए दिन परेशान करते थे। जिससे वह काफी तंग आ चुकी थी, हालांकि पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई।