{"_id":"5bfed431bdec22417b50c72b","slug":"161543427121-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में छात्रा समेत दो की मौत
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी/गोपीगंज। बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। चौरी में एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन के धक्के से साइकिल से विद्यालय जा रही 11वीं की छात्रा की मौत हो गई, जबकि गोपीगंज में गेराईं गांव के समीप वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार इलाहाबाद के अवसानपुर भीटी निवासी पशु चिकित्सक की पत्नी की जान चली गई। जबकि पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। चौरी में गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रा का शव देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन को कब्जे में लिया। इसके बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को दिया। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।
चौरी थानाक्षेत्र के पचपटिया निवासी शिवनाथ की 17 वर्षीया पुत्री नवनीता 11वीं की छात्रा थी। बुधवार को वह साइकिल से परीक्षा देने निकली थी। छात्रा बरदहा-मई मार्ग पर पचपटिया मोड़ के पास पहुंची ही थी कि सामने से तेज गति से आ रही सफारी कार ने उसे धक्का मार दिया। चालक छात्रा को रौंदते हुए वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। चौकी प्रभारी वीआर जौहरी ने आरोपी को हर हाल में पकड़ने की बात कही, लेकिन परिजन नहीं माने। सड़क पर भारी भीड़ देख वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। इस बीच थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार हमराहियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने शव को पुलिस को सौंपा। शिवनाथ की सात पुत्रियों और एक पुत्र में नवनीता सबसे छोटी थी। बुधवार को परीक्षा देने के लिए वह ब्रह्ममाश्रम स्थितस्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जा रही थी। मौके पर रोते बिलखते पहुंची मृतका की मां शांति देवी ने खून से लथपथ बेटी को देख बदहवास हो गई। कहा कि कर्ज ले लेकर बिटिया को किसी तरह पढ़ा रही थी। बेटी पढ़ने में बहुत होनहार थ्री मगर सबकुछ खत्म हो गया।
वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर गेराईं गांव के पास हुई दूसरी दुर्घटना में इलाहाबाद के अवसानपुर भीटी निवासी पशु चिकित्सक श्रीप्रकाश मिश्र (45) अपनी पत्नी कुसुम (42) के साथ गोपीगंज की तरफ आ रहे थे। रास्ते में गेराईं पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक के धक्के से बाइक सहित गिर पड़े। पीछे बैठीं कुसुम ट्रक के पहिया के नीचे चली गईं। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गए। पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।