{"_id":"5bdc9ca2bdec22694753559a","slug":"161541184674-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडाएक्ट की नोटिस पर भड़के सपाजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडाएक्ट की नोटिस पर भड़के सपाजन
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजावादी चिंतक के बेटे एवं सपा प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा के भाई सौरभ मिश्रा के खिलाफ गुंडा एक्ट का नोटिस जारी होने से समाजवादी नेता भड़क गए हैं। पुलिस और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नोटिस तामिल करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व सांसद रामरति बिंद ने कहा कि जो व्यक्ति दो साल से अस्पताल में भर्ती है, उसके खिलाफ कार्रवाई ठीक नहीं है। जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने नोटिस की निंदा की। सयुस जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने औराई थाने के पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अविंलब नोटिस को निरस्त नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता वर्मा ने इसे अत्याचार बताया। कहा कि सपा अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करती। इसी तरह सपा नेत्री लीलावती पटेल, गीता प्रजापति, सोना देवी, सुषमा मौर्य ने भी नाराजगी जताई।