{"_id":"5b3fbb0a4f1c1bbe248b4faf","slug":"161530903306-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित घर गिराने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवनिर्मित घर गिराने का लगाया आरोप
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में मनबढ़ों ने शेषमणि हरिजन के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि मकान को तोड़ दिया और गृहस्थी के सामान क्षतिग्रस्त कर डाले। मकान के मलबे में दबकर दो बाइक नष्ट हो गईं। विरोध करने पर घर वालों को लाठियों से पीटा। घर वालों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने गए तो कोई सुनवाई नहीं हुई।
शिवरामपुर गांव निवासी शेषमणि हरिजन ने पड़ोसी पर घर गिराकर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस मामले में उन्होंने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि बुधवार को कुछ मनबढ़ों ने उनका नवनिर्मित मकान गिरा दिया। विरोध करने पर परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। कहा कि इस मामले में पुलिस से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।