फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुरानी रजिश में मारपीट, 9 घायल

पुरानी रजिश में मारपीट, 9 घायल

Wed, 07 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रजिश में मारपीट, 9 घायल
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के सर्रोई बाजार की सरोज बस्ती में पुरानी रंजिश लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें चले ईंट पत्थर और लाठी डंडों से दोनों पक्ष के कुल 9 लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय भदोही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों का उपचार महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। इस संबंध में दोनों पक्ष के 13 लोग को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सर्रोई बाजार की सरोज बस्ती में दो गुटों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि 7-8 माह पूर्व बस्ती में ही किसी ने एक मड़हा जला दिया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश थी। मंगलवार को बस्ती के राम आसरे का पुत्र राहुल सरोज बाइक से अपने गांव की सड़क से जा रहा था। कुछ महिलाएं सड़क पर बैठी थीं। हटने का इशारा करने के बाद भी महिलाएं वहां से नहीं हटीं। जबकि महिलाओं की ओर से तेज बाइक चलाने पर एतराज जताया।
विज्ञापन

इस पर राहुल और महिलाओें के बीच कहासुनी होनी लगी। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसमें पुरुषों के भी आ जाने से पहले तो लोगों ने बीच बचाव किया लेकिन गाली-गलौज में दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। इससे दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में महंगू सरोज (45), दीप सरोज (18), दीपक (22) संदीप (15), रामलाल सरोज (53), सुरज कुमार (18) अच्छेलाल सरोज (22), मोहन लाल (65), सोनू (22) घायल हो गए। घटना की सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनो पक्ष शांत हुए। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव के लोगों का आरोप था कि पुलिस को रंजिश में बड़ी घटना होने की सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed