फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आईआईसीटी में मारपीट मामले की जांच

आईआईसीटी में मारपीट मामले की जांच

Wed, 27 Mar 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
आईआईसीटी में मारपीट मामले की जांच

विज्ञापन
भदोही। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइसीटी) में सहायक प्रोफेसर डॉ. अणु मिश्रा और लेखाधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी के बीच मारपीट मामले को आयुक्त (हस्तशिल्प) केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। घटना संज्ञान में आते मामले की जांच के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय निदेशक वीरेंद्र कुमार ने संस्थान में दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया। समझा जा रहा है कि मामला केंद्र सरकार और संस्थान की साख से जुड़ा होने के चलते जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर गाज गिरनी तय है।
गौरतलब है कि 13 मार्च को सहायक प्रोफेसर और लेखाधिकारी के बीच किसी बात को लेकर पहले वाद विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की नौबत आ गई। इस संबंध में सहायक प्रोफेसर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि लेखाधिकारी ने कोतवाली में अपना मुकदमा दर्ज करा दिया। दोनों के मुकदमे में एक दूसरे को आरोपी बनाया गया है। चूंकि मामला केंद्र सरकार से जुड़े संस्थान का था और कार्य दिवस पर घटित हुई दोनो ही पक्षों ने अपने अपने ढंग से विकास आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली को अवगत कराया।
विज्ञापन

संस्थान की साख विश्व भर में है और यहां के छात्रों का प्लेसमेंट दुनिया भर के देशों में होता है। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए गए। क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ वीरेंद्र कुमार मंगलवार को संस्थान में दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने मामला गोपनीय बताते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उधर मामले को लेकर संस्थान के अन्य कर्मी आहत हैं। लोगों का कहना है कि मारपीट की इस घटना को आम मारपीट की तरह देखा जाना चाहिए। इससे कुछ लोग संस्थान की साख खराब करना चाह रहे हैं जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed