फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दाई का सनसनीखेज आरोप

दाई का सनसनीखेज आरोप

Wed, 19 Dec 2018 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दाई का सनसनीखेज आरोप

विज्ञापन
ज्ञानपुर। ‘10 हजार रुपये और एक लड़की की व्यवस्था कर दो। साहब खुश हो जाएंगे तो तुम्हें नौकरी मिल जाएगी।’ महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में काम करने वाली एक महिर्ला ने सुपरवाइजर और अस्पताल के बाबू पर नौकरी देने के लिए रिश्वत के साथ ‘खुश’ करने की पेशगी मांगने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। फिलहाल उसने श्रम विभाग से शिकायत की है।
सुरियावां थानाक्षेत्र के तुलापुर बहदुरान निवासी सुशीला देवी (55) एमबीएस अस्पताल में एक कार्यदायी संस्था के माध्यम से बतौर सफाईकर्मी नियुक्त थी। इसके लिए उसे पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाता था। पिछले दिनों उसे यह कहकर नौकरी से हटा दिया गया था कि दो माह बाद पुन: रख लिया जाएगा। शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह दोबारा काम के लिए आई तो सुपरवाइजर और अस्पताल के एक बाबू ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। उसने असमर्थता जताई तो कहा कि 10 हजार रुपये दे दो और एक लड़की की व्यवस्था कर दो। साहब को खुश करना पड़ता है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. जयनरेश ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। लखनऊ की कार्यदायी संस्था की ओर से सफाईकर्मी काम करते हैं। इससे अस्पताल से कोई सरोकार नहीं है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्य ने बताया कि श्रम विभाग अपने क्षेत्र से जुड़े बिंदुओं की जांच कर रहा है। उधर इस प्रकरण में आरोपी सुपरवाइजर और बाबू ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सुपरवाइजर ने कहा कि महिला ठीक से काम नहीं करती थी। इसलिए उसे नौकरी से हटा दिया गया है। इसके कारण वह अनर्गल आरोप लगा रही है। जबकि बाबू का कहना है कि मैं अस्पताल कर्मचारी हूं। मेरा कार्यदायी संस्था के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में एमबीएस के अधीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह आउटसोर्सिंग के कर्मचारी से जुड़ा मामला है। जो लखनऊ की एक कंपनी ठेके पर कर्मचारियों की नियुक्ति करती है। इससे स्वास्थ्य विभाग का कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसएम सहाय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed