फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई

विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई

Wed, 05 Dec 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई
भदोही। अभियान चलाकर विद्युत विभाग अधिकारियों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 25 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई। इनमें 23 लोग ऐसे हैं, जो बिजली काट दिए जाने के बाद पुन: जोड़ कर इस्तेमाल कर रहे थे। दो लोगों को कटिया कनेक्शन रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्रवाई से नगर में खलबली मची रही।
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों ने आज काजीपुर, पकरी, मर्यादपट्टी, स्टेशन रोड, जलालपुर आदि मोहल्लों में छापेमारी की। अधिकारियों समेत लगभग एक दर्जन की संख्या में टीम के लोगों ने विद्युत भार, बिजली काटी जा चुके उपभोक्ताओं के अलावा कटिया कनेक्शनों की सिरे से जांच की। एसडीओ टाउन गोविंद प्रसाद ने बताया कि 23 लोगों की बिजली काटी जा चुकी थी। आज वह पुन: बिजली का उपयोग करते मिले। उनके विरुद्ध धारा 138 बी के तहत और दो कटिया कनेक्शन धारकों के खिलाफ धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज करने को तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

इसके बहुत से उपभोक्ता ऐसे में मिले जो एसी का उपयोग तो करते हैं, लेकिन उनका भार नियमित नहीं है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि एसी चलाने के लिए उतने भार का कनेक्शन लें। अभियान में 5.60 लाख की वसूली की गई। कार्रवाई में धमेंद्र गुप्ता, आरबी भारती, विजयशंकर, ध्रुव कुमार, शैलेंद्र कुमार, पवन, नेहाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed