फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बिद्युत की चपेट में आने से कर्मचारी झुलसांकक

बिद्युत की चपेट में आने से कर्मचारी झुलसांकक

Mon, 11 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बिद्युत की चपेट में आने से कर्मचारी झुलसांकक
चौरी। थाना क्षेत्र के कोम गांव में रविवार को विद्युत खंभे पर चढ़कर तार सही कर रहा एक निजी कर्मचारी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आरोप है कि बगैर शटडाउन के विभाग निजी कर्मचारियों से काम करा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि कोम गांव में रविवार को रोटहा निवासी पतालु दुबे और अन्य कर्मचारी हाइटेंशन तार को ठीक करने के लिये खंभे पर चढ़े थे। अचानक बिजली चालू होने से पतालु दुबे (40) करंट के संपर्क में आ गया। करेंट की चपेट में आने से कर्मचारी न केवल झुलस गया, बल्कि खंभे से नीचे गिरने से चोटें भी आ गई। कर्मचारियों ने तत्काल उसे चौरी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर विभाग के अधिकारी के न पहुंचने से कर्मियों में नाराजगी है। संयोग अच्छा था कि अन्य कर्मचारी बिजली चालू होने से पूर्व ही खंभे से उतर गए थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed