{"_id":"59a6a1a84f1c1bef278b4780","slug":"131504092584-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सईएन की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, राम कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को विभाग के कार्यालय सहायक-तृतीय उदय सिंह के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एक्सईएन ने तहरीर में पुलिस को बताया कि मुख्य अभियंता (वितरण) मिर्जापुर क्षेत्र द्वारा उदय सिंह का तबादला मिर्जापुर के लिए कर दिया गया है। तबादला होने के बाद से ही वे कार्यमुक्त न करने का दबाव बना रहे थे। आदेश के अनुपालन में सोमवार को उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश से नाराज होकर मंगलवार को अवांछनीय तत्वों के साथ कार्यालय में आए और रीलिविंग रुकवाने को कहा। जब इस पर असर्थता जताई गई तो तब उन्होंने और उनके साथियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए देख लेने की धमकी दी। इस बावत कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा पंजिकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।