फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   18 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम

18 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम

Thu, 21 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
18 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम
ज्ञानपुर। पुलिस और स्वास्थ्य महकमे की लचर कार्यप्रणाली एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। मंगलवार को दुर्घटना में मृत मंसूर अली उर्फ खट्टू के शव का पोस्टमार्टम कर दूसरे दिन यानी 18 घंटे बाद परवाना पहुंचने के बाद दो सदस्यीय चिकित्सक पैनल ने करके शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे वहिदानगर-सुभाषनगर मार्ग स्थित नहर पुल के पास दो बाइकों में हुई टक्कर में सूफीनगर-गोधना निवासी मंसूर अली उर्फ खट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें कलापुर निवासी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक की हालत नाजुक होने पर सीएचसी गोपीगंज से रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची ऊंज पुलिस ने बिना परवाना तैयार किए ही शव को पोस्टमार्टम हाउस ज्ञानपुर भेज दिया। शव के साथ दर्जन भर से अधिक आसपास के लोग भी पहुंच गए, लेकिन उनको जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात पैनल ने पोस्टमार्टम न होने की बात कह निराश कर दिया। थानाध्यक्ष ऊंज प्रदीप कुमार यादव का कहना रहा कि देर रात लगभग 10.30 बजे मृतक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह आठ बजे परवाना तैयार होने के बाद 11.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचा। उदय नारायण वर्मा की देखरेख में पोस्टमार्टम 12.30 बजे शुरू कराया जा सका। बताया कि छुट्टी का दिन होने से ऐसा हुआ अन्यथा अन्य दिनों में परवाना पहुंचने पर पोस्टमार्टम हो जाता है। उधर मृतक का शव घर पहुंचने पर असर की नमाज के बाज कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed