फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गड्ढे के पानी में डूबने से किशोर की मौत

गड्ढे के पानी में डूबने से किशोर की मौत

Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे के पानी में डूबने से किशोर की मौत
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के बनिया का तारा गांव के करीब ईंट भट्ठे के पास स्थित गड्ढे में डूबने से मठहा गांव निवासी प्रसाद दलित (14) पुत्र मंधारी की मौत हो गई। मृतक किशोर मंदबुद्धि के साथ मिर्गी की बीमारी से पीड़ित बताया गया। सरल स्वभाव का प्रसाद दिनभर आसपास घूमता रहता था। मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजे वह टहलते हुए निर्जन स्थान पर स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंच गया। वहां कोई मौजूद नहीं था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया होगा और उसमें भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे के बाद कुछ बच्चे भट्ठे पर गए तो उसे उतराया हुआ देखा। सूचना मिलने पर ईंट भट्ठा मालिक दिनेश सिंह, सुनील सिंह, ग्राम प्रधान मिश्रीलाल, प्रेमबहादुर सिंह, सुरेश केसरवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पहुंची कोइरौना थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां होलिका देवी, पिता मंधारी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed