फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डीसीएम चालक की हत्या, खेत में मिला शव

डीसीएम चालक की हत्या, खेत में मिला शव

Sun, 05 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम चालक की हत्या, खेत में मिला शव
औराई/बाबूसराय (भदोही)।
विज्ञापन

औराई थानाक्षेत्र के कटका स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात बदमाशों ने इटावा के एक ट्रक चालक की गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाशों ने चालक और खलासी की पिटाई कर नौ हजार रुपये लूट लिए। वह बदमाशों के चंगुल से किसी तरह भागने में सफल रहा। शोरगुल मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत में मृत चालक का शव देखा। थाने की पुलिस समेत एसपी सचिंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। खलासी की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
इटावा के मंडी निवासी संजू यादव ट्रक चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। दो दिन पूर्व वह ट्रक पर इटावा से कंबल लादकर गाजीपुर के लिए निकला। इटावा खास निवासी खलासी राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात वह कटका स्टेशन के समीप पहुंचा था कि कुछ लोगों ने ट्रक को रुकवाया। सहायता के नजरिए से चालक ने ट्रक रोका तो युवकों ने चालक को पकड़ लिया और घसीटते हुए एक खेत में ले गए। चालक की जेब से पांच हजार रुपये निकालने के बाद उसकी पिटाई की। खलासी ने बताया कि इसके बाद हमारे पास से चार हजार छीन लिए। बदमाशों के चंगुल से किसी तरह निकलकर भागा। शोरगुल मचाने के वहां ग्रामीण पहुंच गए। खेत में जाकर देखा तो चालक संजू यादव (40) की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ औराई शेषधर पांडेय मयफोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने चालक के परिवार वालों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खलासी राकेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सूत्रों की माने तो चालक की हत्या गला दबाकर की गई है, हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा। सीओ औराई बीके सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कहीं हाईवे पर कोई लुटेरा गिरोह तो सक्रिय नहीं
ज्ञानपुर। औराई के कटका स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात चालक ने अचानक ट्रक क्यों रोका, यह पुलिस और आम लोगों के लिए सवाल बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई गिरोह महिला को आगे कर ट्रक चालकों को रोकता है और बाद में उनसे पैसे आदि छीनते हैं। विरोध करने के दौरान घटना को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पूर्व भी हो चुकी है ऐसी घटना
ज्ञानपुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के पर्वतपुर गांव में तीन माह पूर्व इसी तरह एक ट्रक चालक की हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसमें यह बात सामने आई थी कि चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed