{"_id":"5ba7e2a0867a557ed4317d7a","slug":"101537729184-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकटोडर में शिक्षक के घर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकटोडर में शिक्षक के घर हजारों की चोरी
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के चकटोडर गांव में शनिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 30 हजार नकदी और हजारों के कपड़े और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कमरे में सो रहे घर के सदस्यों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगाकर घटना को अंजाम दिया। भोर में घर की महिलाएं जागी तो बाहर से ताला बंद देख अवाक रह गई। आसपास के लोगों ने आकर ताला खोला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिल्की में शिक्षक नारायण तिवारी के घर वाले प्रतिदिन की तरह शनिवार को शाम नौ बजे तक खाना आदि खाकर सो गए। देर रात आए चोर मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। उसके बाद अंदर के विभिन्न कमरों में सो रहे लोगों के दरवाजे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद इत्मीनान से सामान को खंगाला। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर दो पेटी, एक अटैची उठा ले गए। जिसमें 30 हजार नकद, कपड़े, कई आभूषण रहे। करीब 70 हजार से अधिक की चोरी हुई। भोर में घर की महिलाएं जगी तो दरवाजा बाहर से बंद देख अनहोनी को लेकर आशंकित हुईं। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर कुंडी खोला। जिन कमरों में चोरी हुई उसमें सामान बिखरा पड़ा था। कोतवाली पुलिस ने मौका-मुआयना किया। घटना से 300 से 400 मीटर दूर ट्यूबवेल के किनारे दो बक्से टूटे पड़े मिले। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी ओर अचानक हुई चोरी की घटना से गांव के लोग सन्न हो गए हैं।
विज्ञापन