फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CPI against the central government opened the front

भाकपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 03 Jun 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
CPI against the central government opened the front
केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलनदेवी तिराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा चुनाव के दौरान किए तमाम वादे गिनाए और कहा कि सरकार एक साल की उपलब्धियां गिना रही है और जनता महंगाई, बेरोजगारी से कराह रही है।
विज्ञापन


जिला महा सचिव भुलालपाल ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी पर आमादा है। पूरे देश में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री अपनी जिद के आगे किसी की नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

 जिला सचिव सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल देश के गरीब किसानों के साथ धोखा और अन्याय है जिसे हमारी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा देश की 70 प्रतिशत आबादी गरीब, मजदूर और किसानों की है इसके बाद भी केंद्र सरकार कारपोरेट जगत को खुश करने में लगी हुई है। कहा कि लाेग अब भाजपा राज से तंग आ चुके हैं। भाजपा का जो पांच साल के बाद फिर सत्ता हासिल करने का सपना है वह कभी पूरा नहीं होगा। क्योंकि जनता सब समझ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और सूखा, बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजे की मांग की। पुतला दहन में ओमप्रकाश यादव, इंदुप्रकाश पांडेय, बच्चन यादव, शोभनाथ गौतम, अभिमन्यु गौतम, श्रीनाथ यादव, हरिशचंद्र गौतम, विजय सरोज, आजाद हुसैन, राजेंद्र प्रसाद, नन्हें लाल, शेषधारी सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed