फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   court

विधायक विजय मिश्र की जमानत याचिका खारिज- संशोधित

Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
court
ज्ञानपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय ने मंगलवार को ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी। रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में जेल में बंद विधायक की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला जज अनिल कुमार ने प्रार्थना पत्र खारिज किया। सीजेएम कोर्ट से जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी थी।लगातार चौथी बार विधायक चुने गए विजय मिश्र की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। गोपीगंज थानाक्षेत्र के धनापुर गांव निवासी विधायक के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने चार अगस्त को गोपीगंज थाने में विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ मकान कब्जा करने, अन्य संपत्ति अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास और उनकी फर्म को अवैध ढंग से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक को गत दिनों मध्य प्रदेश के आगर मालवा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मंगलवार को जिला जज न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। अदालत ने याचिका खारिज कर दी। उधर, जमानत याचिका की सुनवाई पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की भी नजर लगी रही। कई पुलिस अधिकारी सुनवाई के दौरान कोर्ट के आसपास मंडराते रहे। इस प्रकरण की लोगों में खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed