फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona suspected young businessman dead, entire family to be investigated

कोरोना संदिग्ध युवा व्यवसायी की मौत, पूरे परिवार की होगी जांच

Tue, 14 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona suspected young businessman dead, entire family to be investigated
अमर उजाला ब्यूरो ज्ञानपुर। सुरियावां नगर निवासी 32 वर्षीय युवा व्यवसायी की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई। बीएचयू में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत का आंकड़ा आठ पहुंच गया है। अब स्वास्थ्य विभाग मृतक के परिजनों की भी कोविड जांच कराएगा।
विज्ञापन

सुरियावां के नेता नगर निवासी युवा व्यवसायी की तबीयत खराब होने पर गत सात जुलाई को सीएचसी सुरियावां से कोरोना जांच के लिए स्वैब का सैंपल लेकर उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया था। आठ जुलाई को लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में वह निगेटिव पाया गया। मगर बीएचयू में तबीयत खराब होती गई। इसके बाद 11 जुलाई को उसकी दोबारा कोरोना जांच की गई। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव पाया गया। इससे पूर्व भोर में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस से यह जानकारी मिलने के बाद सुरियावां बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने शोक में दुकानें बंद रखीं। मृतक युवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज साहू का भाई था। सीएमओ डॉ. लख्मी सिंह ने बताया कि युवक की पहली कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।इसके बाद बीएचयू में पुन: जांच हुई तो वह पॉजिटिव पाया गया। मृतक के परिवार में सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि मृतक की मां गत सोमवार को कोविड जांच में पॉजिटिव आई थी। मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुआ था। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed