फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Consumers performed in bhadohi

बीएसएनएल के खिलाफ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Consumers performed in bhadohi
ज्ञानपुर। एक सप्ताह से जिला मुख्यालय पर ध्वस्त हुई बीएसएनएल सेवा के खिलाफ कनेक्शन धारकों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार न होने पर सामूहिक रुप से कनेक्शन कटवाने की धमकी भी दी गई। कोको दुबे के नेतृत्व में जिला पंचायत के सामने जुटे कनेक्शनधारकों ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार देश को डिजिटल इंडिया बनाने के लिए प्रयासरत है तो वहीं नेटवर्किंग क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बीएसएनएल की सेवाएं दिनोंदिन लचर होती जा रही है। दर्जनों की संख्या में लगे ब्राडबैंड सेवा, लैंडलाइन समेत अन्य तरह की सेवाओं के लिए कनेक्शनधारक परेशान हो उठे हैं बावजूद विभाग के आलाधिकारी ध्यान नहीं देते। आरोप मढ़ा कि बड़े बकाएदारों को उत्तम व्यवस्था देकर प्रतिमाह बिल की अदायगी करने वालों को अव्यवस्थित सेवा उसी के लिए दुर्गम साबित होगी। समय रहते विभागीय उच्चाधि कारियों ने एक्सचेंज ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, कोइरौना, कटरा, सुभाषनगर, रोही, अभोली, दुर्गागंज आदि के परिसर कबाड़ का रुप धारण कर लिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में रंजन दुबे, रामदेव वर्मा, सुजीत पांडेय, विनय पांडेय, सुखदेव गौतम सहि त बड़ी संख्या में कनेक्शनधारक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed