फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction work on Machlishahr Highway slowed down due to heat

Bhadohi News: गर्मी के कारण मछलीशहर हाइवे का निर्माण कार्य सुस्त

Mon, 17 Jun 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Construction work on Machlishahr Highway slowed down due to heat
चौरी। भीषण गर्मी ने वाराणसी, भदोही वाया मछलीशहर हाईवे का निर्माण कार्य सुस्त हो गया है। तेज धूप और असहनीय गर्मी के कारण दिन में श्रमिक एवं कर्मचारी काम नहीं कर पाते हैं। निर्माण कार्य ठप न हो इसलिए कर्मचारियों ने निकाल रात के समय काम करते हैं। शाम होते ही काम शुरू होकर देर रात तक किया जा रहा है। वाराणसी से भदोही होते हुए मछलीशहर हाइवे निर्माण करीब दो से ढाई महीने पूर्व जिले में शुरू हुआ। सड़क के किनारे नाला, अंडरपास, ओवरब्रिज निर्माण के लिए जगह-जगह गड्ढें खोदे जा रहे हैं। पूर्व में युद्ध स्तर पर चल रहे काम को मौसम ने फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। तपती धूप में दिन में काम करने की हिम्मत मजदूरों की जवाब दे रही है। निर्माण कार्य पूरी तरह ठप न पड़ जाए इसके लिए रात में काम किया जा रहा है। शाम होते ही वाहनों के लाइट जलाकर शुरू होने वाला निर्माण कार्य देर रात तक चलता है।
विज्ञापन

हाइवे पर एक नजर

वाराणसी से मछलीशहर तक हाइवे के तहत कुल 86 किलोमीटर का निर्माण होना है। इसमें 35 किमी सड़क भदोही जनपद से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed