फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of two small bridges started at a cost of seven crores

Bhadohi News: सात करोड़ की लागत से दो लघु सेतुओं का निर्माण शुरु

Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Construction of two small bridges started at a cost of seven crores
ज्ञानपुर। जिले में दो लघु सेतुओं का निर्माण शुरू हो चुका है। सात करोड़ की लागत से बनने वाले लघु सेतु के लिए शासन की ओर से 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी गई है। मूंसीलाटपुर के मोरवा नदी पर स्थित रपटा पुल और भदोही-जौनपुर सीमा को जोड़ने वाली वरूणा नदी पर स्थित पचपटिया पुल के निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी की ओर से शुरू कर दिया गया है। दोनों लघु सेतु बनने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में प्रमुख कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में दस और दूसरे चरण में चार लघु सेतुओं के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की थी। जिसमें पहले चरण के आठ लघु सेतुओं का काम पूरा हो चुका है। वहीं दो लघु सेतु पचपटिया और हरिहरघाट का कार्य होना शेष है। इसी तरह दूसरे चरण में भेजे गए चार में से मूंसीलालटपुर के पास स्थित मोरवा नदी पर बनने वाले पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। गोपीगंज-भदोही मार्ग पर मूंसीलाटपुर के पास मोरवा नदी पर बने रपटा पुल की आयु पूरी हो चुकी है। इस पर लंबे समय से नये और चौड़े लघु सेतु के निर्माण की मांग हो रही थी। बेहद सकरे इस पुल पर दो एक साथ नहीं आ जा सकते हैं। बीते वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से यहां चार करोड़ की लागत से लघु सेतु की स्वीकृति दी थी। जिसमें पीडब्ल्यूडी को आधी धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इसी तरह पहले चरण की कार्ययोजना में स्वीकृत तीन करोड़ की लागत से वरूणा नदी पर बनने वाले पचपटिया पुल का निर्माण भी शुरू हो चुका है। यह पुल भदोही और जौनपुर की सीमा को जोड़ती है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि दोनों निर्माणाधीन लघु सेतु जिले के लिए महत्वपूर्ण हैं। जेई लघु सेतु जेपी गौतम की देखरेख में निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। धनराशि के सवाल पर कहा कि स्वीकृति में से आधी-आधी धनराशि प्राप्त हो चुकी हैं। तीसरे लघु सेतु का निर्माण भी हरिहरपुर घाट पर शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed