फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Consideration will be given to making Ugapur airstrip a cargo terminal

Bhadohi News: ऊगापुर हवाई पट्टी को कार्गो टर्मिनल बनाने पर होगा विचार

Thu, 16 Mar 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Consideration will be given to making Ugapur airstrip a cargo terminal
भदोही। भारत सरकार के सहयोग से दिल्ली के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम मैदान पर बुधवार को चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो के 44वें संस्करण का शुभारंभ हो गया। भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों की सांस्कृतिक विरासत और बुनाई कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक्सपो का शुभारंभ करते हुए विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) शुभ्रा ने कहा कि दुनिया भर से आए विदेशी खरीदारों का हम स्वागत करते हैं। मैं यह आश्वस्त करती हूं कि उन्हें भारतीय बुनकरों के कौशल से तपकर बने उच्च स्तरीय हस्तनिर्मित कालीन, वाल हैंगिंग और फ्लोर कवरिंग का अद्वितीय संग्रह मिलेगा। विकास आयुक्त ने कहा कि भारत के पास वो हुनर है, जो कहीं नहीं मिलेगा। हाथ से बने उत्पाद यहां उपलब्ध है, जो विदेशी खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। भारत सरकार बुनकरों के कौशल को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। देश में हर वर्ष दो बार फेयर का आयोजन होता है, जिसके माध्यम से होने वाले कारोबार से हमारे बुनकरों, लघु उद्यमियों के कौशल का पता चलता है। उन्होंने भदोही के ऊगापुर हवाई पट्टी को कार्गो टर्मिनल बनाए जाने के निर्यातकों की मांग पर कहा कि उसके बारे में विचार करेंगे। शुभारंभ करने के बाद शुभ्रा ने एक्सपो का जायजा लिया। उनके साथ सीईपीसी चेयरमैन उमर हमीद ने उन्हें बताया कि यह पहला अवसर है जब एक्सपो में 275 कालीन उद्यमी अपने विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं तथा चार दिन में लगभग 425 से अधिक विदेशी खरीदारों के पहुंचने की संभावना है। चेयरमैन ने बताया कि पहले दिन एक्सपो में 160 आयातकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। उद्घाटन के समय सीईपीसी उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गोम्बर, वासिफ अंसारी, अनिल सिंह, दर्पण बरनवाल, हाजी फिरोज वजीरी,इम्तियाज अंसारी, राजा शर्मा, रामदर्शन शर्मा, रोहित गुप्ता, श्रीराम मौर्य, गुलाम नबी भट, शेख आशिक, बोध राज मल्होत्रा, विजेंदर जगलान आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed