फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen will struggle till farmers get justice

किसानों को न्याय मिलने तक कांग्रेसजन करेंगे संघर्ष

Wed, 30 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congressmen will struggle till farmers get justice
डीघ के सुभाषनगर में पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : BHADOHI
ऊंज। पार्टी के 136वें स्थापना दिवस और किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को भी कांग्रेसजनों ने झंडारोहण किसान संदेश पदयात्रा निकाली। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के पिलखुना से निकाली गई यात्रा सुभाषनगर तक निर्धारित थी। पुलिस ने पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को घेरा बनाकर रोका जिससे नाराज होकर कांग्रेसजनों ने धरना दिया।
विज्ञापन

पार्टी उपाध्यक्ष राजेश दूबे ने कहा कि किसानों के हित में जब तक केंद्र सरकार कदम नहीं उठाएगी तब तक पार्टी संघर्ष करती रहेगी। पदयात्रा में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर पर आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों के साथ प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू का फोटो लगाकर जन-जन को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि कृषि विरोधी कानून को संसद में बिना चर्चा के पारित कर दिया गया जो प्रदेश के 12 करोड़ किसानों के जीवन को बर्बाद कर देगा। तख्तियों पर अंबानी-अडानी की दलाली बंद करो, गौमाता, किसानों को बचाओ संबंधित नारे लगते रहे। पद यात्रा के पुरेमटुका पहुंचने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। यात्रा में जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, जगदीश पासी, राजन दुबे, माबूद खान, राकेश मौर्या, सुमित सिंह सोनू, विनय दूबे, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, राजेंद्र सुरेशचंद्र मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, मनोज तिवारी, सुमित सिंह, संतोष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed