फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congratulations to the newborns with sandalwood and flower showers

Bhadohi News: चंदन और पुष्पवर्षा से नौनिहालों का अभिनंदन

Sun, 02 Apr 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Congratulations to the newborns with sandalwood and flower showers
ज्ञानपुर/सुरियावां। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन परिषदीय स्कूलों का माहौल बदला-बदला नजर आया। शनिवार को सुबह ही स्कूलों में बच्चे उत्साहित होकर पहुंचे। नए बच्चों का चंदन का टीका और फूल माला पहनाकर शिक्षकों, अधिकारियों ने स्वागत किया। स्कूलों में नि:शुल्क किताबों का भी वितरण किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने बच्चों का चंदन-तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद बारी-बारी से बच्चों को नई किताबें दी गई। इस मौके पर मानिक चंद्र यादव, अखिलेश यादव आदि रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय भुलईपुर में मुख्य अतिथि बीईओ चंद्र शेखर आजाद ने किताबों का वितरण किया। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, चंद्रभूषण मिश्र, सूर्यभूषण पटेल, सुशील कुमार सिंह, रविंद्र बच्चन, पंकज कुमार, अनिल महतो, संजय कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बनकट में आदर्श शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने पुस्तकें वितरित की। पांचवीं में बेहतर अंकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रूपी जायसवाल, प्रियंका दुबे, अशोक कुमार गौतम, मीरा देवी, नीलम दुबे , कोमल आदि रहे। सुरियावां के प्राथमिक विद्यालय चककुसही में बच्चों को पुस्तकें बांटी गईं। हेडमास्टर वेद प्रकाश और ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर फूलपत्ती देवी, किरण चौहान, लालता प्रसाद आदि रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कंपोजिट विद्यालय डभका में 300 बच्चों को पाठ्यपुस्तक वितरित किया। नई पुस्तकें पाकर बच्चे बहुत खुश और उत्साहित दिखे। इस मौके पर मानिक चंद पाल, संतोष कुमार सिंह, रमेश कुमार , प्रमोद कुमार, सविता सिंह, ममता कुमारी , सुषमा, विनीता, राज बहादुर, संतोष बिंद, रीना आदि रहीं। अभोली ब्लॉक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली, कंपोजिट विद्यालय मतेथू में ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद ने पुस्तकों का वितरण किया। इसके बाद स्कूल चलो रैली को हरी झंडी से रवाना किया। इस मौके पर बीईओ वेद प्रकाश यादव, चंद्रेश कुमार, उमेश सिंह, बंशीधर कनौजिया आदि रहे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय सेउर में निशुल्क पुस्तक वितरण, स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्रा विकास) ने किया। इस मौके पर राजकुमार दुबे, रमाकांत सिंह, प्रवीण उपाध्याय, हरेराम तिवारी, आलोक शुक्ला, रत्नाकर राय, कैलाश नाथ चौबे, इमरान अहमद सूबेदार सिंह, अमृतलाल आदि रहे। अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में विधायक विपुल दूबे, भदोही के जाहिदपुर में विधायक जाहिद बेग और कोइलरा में दीनानाथ भाष्कर ने बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक वितरित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवास में मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि लालमनि यादव ने पुस्तक वितरित किया। इस मौके पर विवेक श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य ,तेज बहादुर सिंह, अनुरूद्ध सिंह, अशोक कुमार, ज्योति पाल, सुनीता पाल, गुलशन मुख्तार, खुर्शिदा बानो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज। प्राथमिक विद्यालय चकमानधाता में शनिवार को पांचवीं के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पहली से पांचवीं कक्षा में अव्वल आने वाले बच्चे पुरस्कृत हुए। एसएमसी अध्यक्ष विजय पांडेय ने उत्साह बढ़ाया। इसके बाद विदाई के दौरान अधिकतर बच्चे और शिक्षक जोर-जोर से रोने लगे। इस मौके पर मासूक अहमद, कष्ण बाबा मिश्रा, रश्मिकांत द्विवेदी, मंजुला त्रिपाठी, रेनू सिंह ,मधुलिका, गिरीश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed