फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complaint to the Divisional Commissioner regarding the delimitation of the municipality

पालिका के परिसीमन की मंडलायुक्त से शिकायत

Fri, 05 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Complaint to the Divisional Commissioner regarding the delimitation of the municipality
नगर पालिका के पूर्व सभासद शफीक अहमद ने नगर पालिका परिषद भदोही के वार्डों के परिसीमन पर सवाल खड़ा करते हुए मंडलायुक्त योग्श्वर राम मिश्र से शिकायत की है। बृहस्पतिवार को उन्होंने मिर्जापुर जाकर मंडलायुक्त को अपना प्रार्थना पत्र सौंपकर काजियाना वार्ड में शामिल किए गए ईबीएन संख्या 83 को विधि विरुद्ध बताते हुए यथावत करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में पूर्व सभासद ने बताया कि नए परिसीमन के अनुसार वार्ड 22 काजियाना अब वार्ड संख्या 25 हो गया है। जिसका प्रकाशन समाचार पत्रों में कराया जा चुका है। प्रकाशित परिसीमन में वार्ड की जो चौहद्दी दर्शाई गई वह सही है लेकिन वास्तविकता कुछ और है। कजियाना वार्ड के पर्यवेक्षीय सर्किल मानचित्र में पालिका अधिकारियों ने अवैध ढंग से ईबीएन संख्या 83 को वार्ड से निकालकर बाजार सलावत खां में जोड़ दिया जो वार्ड संख्या 18 है। बताया कि वार्ड 18 बाजार सलावत खां काजियाना वार्ड से सटा नहीं है। तथा बीच में जमुंद व रामसहायपुर वार्ड पड़ते हैं। यदि इसे पूर्ववत नहीं किया जाता है तो काजियाना वार्ड अलग-थलग पड़ जाएगा और यहां का विकास अवरुद्ध हो सकता है। इतना ही नहीं यहां के लोगों को मतदान करने में भी कठिनाईयां होगी। इसलिए ईबीएन संख्या 83 को काजियाना वार्ड से अलग करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed