फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complaint filed regarding a forged certificate created in the name of a carpet company

Bhadohi News: कालीन कंपनी के नाम पर बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, तहरीर

Sat, 25 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed regarding a forged certificate created in the name of a carpet company
गोपीगंज। नगर के गोपपुर स्थित कालीन कंपनी के नाम व पते का गलत इस्तेमाल कर फर्जी उद्यम सर्टिफिकेट बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन आइबी सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में बताया कि उन्हें एमएसएमई पोर्टल से जानकारी प्राप्त हुई कि लालानगर निवासी एक युवक ने उनके प्रतिष्ठान के नाम व पते का इस्तेमाल कर 18 अक्टूबर 24 को एक फर्जी उद्यम सर्टिफिकेट बनवा लिया। सर्टिफिकेट में बेसिक जानकारी में व्यक्ति का नाम दीपक कुमार और गलत मोबाइल नंबर अंकित है। जबकि फोटो विनोद कुमार की लगी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed