फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Communicate, Vigilance and Strictly Handle the Festivals Safely

संवाद, सतर्कता और सख्ती से पर्वों को सकुशल निपटाएं

Sat, 06 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Communicate, Vigilance and Strictly Handle the Festivals Safely
ज्ञानपुर। मोहर्रम और सावन के अंतिम सोमवार को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और पुलिस उप महानिरीक्षक आरपी सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संवाद, सतर्कता और सख्ती से पर्वों को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तीनों एसडीएम और एसपी को निर्देश दिया कि एक बार फिर ताजियादारों, अखाड़ादारों और जुलूस निकालने वालों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए कहें। बिना अनुमति पत्र के कोई भी जुलूस नही निकलेगा। ताजियादारों के अखाड़ों में कोई भी प्रतिबंधित हथियार तलवार, चाकू, भाला इत्यादि पर सख्त रोक है। उन्होंने मोहर्रम और अंतिम सोमवार पर्व में ड्यूटी/तैनात सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिश्रित पर्वो की गंभीरता की दृष्टिगत बहुत ही सजगता एवं सतर्कता के साथ अपनी कर्तव्यों व उत्तरदायित्वों को निर्वहन करें। उन्होंने एएसपी, एडीएम, तीनों एसडीएम और सीओ को निर्देश दिया कि क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें। डीआईजी ने अफसरों से कहा कि पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर सतर्कता बरतें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी नई परंपरा को अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी संवेदनशील स्थलों और मिश्रित बस्तियों में लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अनवरत संवाद करते रहे। बैठक में डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, एएसपी राजेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed