फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cobra reached platform number one as soon as Gyan Ganga Down train arrived

प्लेटफार्म पर पहुंचा सर्प,यात्रियों में अफरातफरी

Sat, 24 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cobra reached platform number one as soon as Gyan Ganga Down train arrived
गोपीगंज। ...जब यात्रियों के बीच से कोबरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया। फिर क्या था आगे-आगे कोबरा बढ़ता जा रहा था और यात्री रास्ता खाली कर भागते जा रहे थे। इस दौरान किसी का बैग गिरा तो किसी का गमछा छूट गया। अफरातफरी को देख रेलवे अधिकारी और कर्मचारी भी सकते में आ गए। बाद में पता चला कि कोबरा कहीं से भटक कर आ गया है...। बाद में स्टेशन पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और कोबारा को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम उस समय यात्रियों में अफरातफरी मच गई जब एक एक कोबरा प्लेटफार्म पर पहुंच गया। यात्रियों ने बताया कि शाम लगभग 7.10 बजे ज्ञान गंगा डाउन ट्रेन स्टेशन पर रुकी। बड़ी संख्या में यात्री उक्त ट्रेन से उतरे और वाराणसी से पुणे तक की यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन में सवार होने लगे। उसी दौरान एक जहरीला सर्प स्टेशन के मुख्य गेट से प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया। सर्प को देखकर यात्री भागने लगे। जिससे कुछ देर के लिए प्लेटफार्म पर हड़कंप की स्थिति रही। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने कहा कि जहरीले सर्प को सफाई कर्मचारी अजीत यादव ने दूर हटाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed