Bhadohi News : प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएमओ का एक्शन, सात एएनएम का वेतन रोका, मची खलबली
सीएमओ ने सीएचसी सुरियावां का निरीक्षण किया इसके साथ ही बैठक की। बैठक के दौरान एक्शन मोड में दिखे और इसके साथ ही प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने वाली एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विस्तार
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने सोमवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे। अचानक पहुंचे सीएमओ को देखकर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच भागदौड़ बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बैठक कर एनसीडी की समीक्षा की। जिसमें प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने वाली सात एएनएम का सात दिन का वेतन रोक दिया।
सीएमओ देर शाम सीएचसी सुरियावां पहुंचे। उन्होंने इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में ही एनसीडी कार्य की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि कुछ एएनएम प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने के साथ-साथ मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य भी नहीं करती है।
इसको लेकर सीएमओ ने लापरवाही बरतने वाली हरिहरपुर उपकेन्द्र की निशा विश्वकर्मा, महुआपुर की कुसुम पाल, चौरापुर वैदान की पूजा प्रजापति, महजूदा की शिवानी मौर्या, पट्टी बेजांव की नेहा पटेल, मधुपट्टी की तारा देवी और बिसा क पुरा की प्रियंका का सात दिन का वेतन रोक दिया। सीएमओ ने चेताया कि जब तक महत्वपूर्ण कार्य को पूरा नहीं करती, तब तक वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.