फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cleaning operative death of candidate

एक और सफाईकर्र्मी अभ्यर्थी की मौत

Fri, 08 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 08 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cleaning operative death of candidate
सफाई कार्य के लिए कलेक्ट्रेट जाते समय हार्ट अटैक से सफाईकर्मी अभ्यर्थी की मौत हो गई।
विज्ञापन


अभ्यर्थी की मौत के बाद साथियों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे आला अफसरों ने समझा बुझाकर शांत कराया।


वर्ष 2007 में धांधली के चलते जिले में अटकी सफाईकर्मी पद की नियुक्ति को लेकर पहली बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

कभी अनशन तो कभी गांधीवादी तरीके से सफाई कर विरोध जता रहे हैं। जिला मुख्यालय पर पिछले सात माह से अभ्यर्थी सफाई कर विरोध जता रहे हैं।

तीन दिन पूर्व एक अभ्यर्थी की किडनी खराब होने से जहां मौत हो गई थी वहीं बृहस्पतिवार को हृदयगति रुकने से अभ्यर्थी रविकांत (35) पुत्र मोतीलाल निवासी चकनिरंजन की मौत हो गई। सफाई कर रहे अन्य अभ्यर्थी उसे जिला अस्पताल लेकर आए।

 डाक्टरों की ओर से मृत घोषित करने के बाद अन्य अभ्यर्थियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सूचना की खबर लगते ही कोतवाली प्रभारी रमेश पांडेय मयफोर्स के साथ अस्पताल में पहुंच गए। अफसरों के समझाने पर अभ्यर्थी शांत हो गए।
विज्ञापन


 पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया। हादसे की खबर लगने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अभ्यर्थियों ने चंदा एकत्रित कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार वालों को पांच हजार रुपये दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed