{"_id":"6aea39721f1cef1fda084471","slug":"mustard-acreage-increased-tenfold-a-marginal-decline-in-wheat-cultivation-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150939-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सरसों का रकबा 10 गुना बढ़ा, गेहूं की खेती में मामूली गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सरसों का रकबा 10 गुना बढ़ा, गेहूं की खेती में मामूली गिरावट
विज्ञापन
जिले में रबी सीजन की बोआई की तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि विभाग ने इस बार 72 हजार 778 हेक्टेयर में रबी की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव सरसों की खेती के रकबे में हुआ है। पिछले साल की तुलना में सरसों का रकबा करीब 10 गुना बढ़ गया है। वहीं, गेहूं की खेती में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
जिले में कुल दो लाख 35 हजार किसान पंजीकृत हैं। यहां करीब 75 से 80 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के रबी सीजन के लिए फसलों का रकबा निर्धारित कर दिया है। इसके तहत 47 हजार 155 हेक्टेयर में गेहूं, 22 हजार 504 हेक्टेयर में सरसों, 479 हेक्टेयर में चना, 1275 हेक्टेयर में मटर और 41 हेक्टेयर में मसूर की खेती का लक्ष्य रखा गया है।
सरसों के रकबे में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में 2207 हेक्टेयर में सरसों की खेती हुई थी, जबकि इस बार 22 हजार 504 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य है। वहीं, गेहूं की बोआई 47 हजार 155 हेक्टेयर में होगी, जो पिछले साल की तुलना में करीब 400 हेक्टेयर कम है। कृषि विभाग ने गेहूं, चना, मटर और सरसों के बीज की उपलब्धता के लिए भी तैयारी की है। अनुदानित बीज राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से किसानों को वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि रबी सीजन में 72 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में खेती का लक्ष्य है। इसमें 47 हजार 155 हेक्टेयर में गेहूं और 22 हजार हेक्टेयर में सरसों की खेती होगी। किसानों को अनुदानित बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा गेहूं और सरसों का बीज
रबी सीजन की बोआई शुरू हो गई है। किसान सरसों की बोआई कर रहे हैं। शासन से अनुदानित बीज की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि गेहूं और सरसों का बीज राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान एग्रीदर्शन पोर्टल के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कृषि विभाग की वेबसाइट Agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि गेहूं के 8136 क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 5887 क्विंटल बीज प्राप्त हो चुका है। शेष बीज अगले 10 से 12 दिनों में आने की उम्मीद है।