फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Claim of replacement of burnt transformer in 48 hours failed at 33 places

33 स्थानों पर जले ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलने का दावा फेल

Tue, 28 Sep 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Claim of replacement of burnt transformer in 48 hours failed at 33 places
उमस भरी गर्मी हो या बारिश का मौसम। लोगों को निर्बाध बिजली मिले, इसके लिए शासन ने ट्रांसफार्मर बदलने की समय सीमा भी निर्धारित की है। इसके बावजूद जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है। जिले के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां निर्धारित 48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। ऐसे में जहां आम जन को उमस भरी गर्मी और अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है, वहीं किसानों को फसलों की सिंचाई करने के लिए डीजल खर्च करना पड़ रहा है। जिले के कुल 33 स्थानों पर इन दिनों ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। ऐसे में करीब 500 घरों में अंधेरा है।
विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर शहर में लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब पांच दिन से जला पड़ा है। यहां विभाग ने 400 और 200 केवीए के दो अलग-अलग ट्रांसफार्मरों के सहारे आपूर्ति बहाल की है। पहले वाला ट्रांसफार्मर कब आएगा, यह अभी तय नहीं। मिश्राइनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कुढ़वा गांव के पांडे बस्ती में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी पांच दिन से जला है। सीतामढ़ी इलाके में सात ट्रांसफार्मर जले हैं। पड़ताल में पता चला कि शुक्लान बस्ती में एक, धनतुलसी में दो, बनकट में दो, भभौरी में एक, कलातुलसी में दो ट्रांसफार्मर जले हैं। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (वर्कशाप) अरुण कुमार सिंह का कहना है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 33 ट्रांसफार्मर इन दिनों जले पड़े हैं। इसमें ज्यादातर 63 केवीए के हैं। कुछ 250, 630 केवीए के भी हैं। इनकी मरम्मत करायी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे और शहरी इलाके में 12 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का नियम है। ज्यादातर जगह पहुंच भी जाता है। जहां यातायात या अन्य कोई दिक्कत होती है वहीं थोड़ी समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed