फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   civic animities

डेढ़ घंटे जाम की चपेट में रहा सिविल लाइन

Thu, 22 Aug 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
civic animities
भदोही। यातायात नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर भाग रहे वाहनों से आए दिन जाम की समस्या हो रही है। खास बात यह है कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ यह समस्या अब सिविल लाइन जैसे मार्ग पर भी जा पहुंची है जहां यह समस्या नहीं थी। बुधवार को मार्ग डेढ़ घंटे जाम की चपेट में रहा जिसमें फंसे वाहन रेंगते रहे। खास बात यह रही कि जाम से छुटकारा के लिए कोई प्रबंधन नहीं है जिससे इसका दायरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर स्कूल में छुट्टी के समय उक्त मार्ग पर वाहनों का रेला बढ़ जाता है। निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के चलते अहमदगंज रेलवे फाटक बंद होने से भी सिविल लाइन मार्ग पर यातायात दबाव दोगुना हो गया है। इस बीच बुधवार को दोपहर साढे 12 बजे स्कूल में छुट्टी होते ही भारी जाम लग गया। जाम का यह आलम रहा कि डेढ़ किमी तक जाम की चपेट में रहा। इस दौरान मुख्य समस्या यह रही कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा कर वाहन दूसरे लेन में घुस कर निकलना चाह रहे थे जिससे लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान चाहे स्कूल बस हो या हल्के वाहन या बाइक सवार सभी जाम में रेंगते रहे। लोगो ने बताया कि जाम के दौरान कोई पुलिस या कांस्टेबल तो नहीं दिखा लेकिन डेढ़ घंटे के बाद जाम अपने आप खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed