फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CISCE: Nautik, Ayush got 96.8 percent marks in class 10th

सीआईएससीई: दसवीं में नौतिक, आयुष को मिले 96.8 फीसदी अंक

Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
CISCE: Nautik, Ayush got 96.8 percent marks in class 10th
ज्ञानपुर/भदोही/गोपीगंज। कौंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (सीआईएससीई) बोर्ड ने सोमवार को दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। दसवीं (आईसीएसई) में नैतिक अग्रहरि व आयुष पाल ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि 12 वीं (आईएससी) के विज्ञान वर्ग में हिमांशु मिश्रा ने 96.2 और कामर्स में अंशु दुआ 93.2 फीसदी अंक लेकर जिले में अव्वल रहे। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड के जिले में दो स्कूल हैं। गोपीगंज में सेंट थॉमस और भदोही में सेंट मैरी है। 11 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित परीक्षा में 462 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। गोपीगंज में सेंट थॉमस में दसनीं में 159 और बारहवीं में 107 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। भदोही के सेंट मैरी स्कूल में दसवीं में 122 और 12वीं में 74 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आईसीएसई ने सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया। हाईस्कूल में सेंट थॉमस स्कूल के नैतिक अग्रहरि और सेंट मैरी के अयुष पाल ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कियजिबकि सेंट मैरी की अनिका जायसवाल 96.6 अंक के साथ दूसरा, काजल यादव 96.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सेंट थॉमस के आयुष यादव और चंद्र भूषण मिश्रा 96.4 अंक, हंशिका चौरसिया 95.4 अंक हासिल करके शीर्ष पांच में जगह बनाई।
विज्ञापन

बारहवीं विज्ञान वर्ग में सेंट थॉमस के हिमांशु के अलावा ओम नारायण दूबे 95 प्रतिशत, कोमल यादव 92.5 प्रतिशत, कामर्स में अंश दुआ के अलावा तेजस अग्रवाल 88.7, प्रियांशी बरनवाल 87.2 प्रतिशत लाने में सफल रही। सेंट मैरी में आईएससी साइंस की अनामिका तिवारी 94.5, मेहुल मिश्रा ने 92, माज मशीर ने 87.75 अंक लाए जबकि कामर्स वर्ग में पिंकी मौर्य ने 84.2 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं संग परिवार वाले खुशी से झूम उठे। दोनों विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सेंट थामस स्कूल के प्रबंधक सैम अब्राहम और प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इसी तरह सेंट मैरी के आनंद लाकरा ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत की बदौलत बेहतर परिणाम हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed