फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children will be ready in schools

स्कूलों में तैयार होंगे बाल वैज्ञानिक

Sun, 26 Mar 2017 01:52 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 26 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
 नए शिक्षण सत्र में परिषदीय स्कूल के बच्चे नि:शुल्क किताबों के अलावा सूक्ष्मदर्शी और परखनली चलाते नजर आएंगे। विज्ञान के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान किट वितरित किया जाएगा। इसके लिए शासन से 365 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के लिए आठ हजार की दर से 29 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। नए शिक्षण सत्र शुरू होने से पूर्व इसकी खरीदारी संस्था से करना है।
विज्ञापन

शुरुआती पढ़ाई को ही शिक्षा की रीढ़ माना जाता है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षण माहौल बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। बच्चों को किताब, यूनिफार्म से लेकर कई सुविधाएं नि:शुल्क दी जातीं हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नौवीं और 10वीं में विज्ञान विषय में पढ़ने के लि ए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए शासन अब बच्चों में विज्ञान के प्रति लगाव बढ़ाने और बाल वैज्ञानिक बनाने के लिए विज्ञान किट की व्यवस्था करा रहा है। किट में सूक्ष्मदर्शी, परखनली समेत 33 विज्ञान से जुड़े 33 उपकरण रहेंगे। आठ हजार प्रति विद्यालय की दर से जिले के 365 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में इसे उपलब्ध कराया जाएगा। नए शिक्षण सत्र में स्कूलों में यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि विज्ञान किट के लिए शासन से बजट मिल चुका है। किट की खरीदारी के लिए विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी स्कूलों के खातों में आठ-आठ हजार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed