फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will give 200 crore to Bhadohi today

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही को देंगे आज 200 करोड़ की सौगात

Wed, 30 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will give 200 crore to Bhadohi today
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भदोही आएंगे। इस दौरान वह दो वर्ष से बनकर तैयार लगभग दो सौ करोड़ के कारपेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दूसरी बार भदोही आ रहे हैं। इससे पूर्व तीन जून 2018 को वह भदोही आए थे। तब उन्होंने नवनिर्मित कारपेट मार्ट में ही जनसभा की थी और जिला अस्पताल, ज्ञानपुर कोतवाली का निरीक्षण किया था। इस बार मुख्यमंत्री कारपेट एक्सपो मार्ट को भदोही की जनता को समर्पित करने आ रहे हैं। इसके बाद वह जनसभा करेंगे। दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री विंध्याचल मंडल के भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत भी करेंगे। इसमें एमपी, एमएलए, एमएलसी, क्षेत्रीय मंत्री, जिलाध्यक्ष, महामंत्री आदि शामिल रहेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे भदोही पहुंच जाएंगे। इसके बाद 3:40 बजे सीधे लखनऊ रवाना होंगे। तीन घंटे से अधिक समय तक वह भदोही जिले में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बुधवार को पूरे दिन अधिकारियों की दौड़ जिला मुख्यालय से एक्सपो मार्ट तक होती रही। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी काम ओके दिखाने में जुटे रहे। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सुबह बैठक कर अधिकारियों को ताकीद किया। इसके बाद डीएम-एसपी ने स्वयं जाकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया। इंदिरा मिल ओवरब्रिज से उतरते ही जौनपुर की तरफ जाने वाला रोड महीनों से खस्ताहाल था, लेकिन सीएम के आने का कार्यक्रम तय होते ही बुधवार को आनन फानन सड़क को बनाकर चकाचक कर दिया गया। इसी तरह रजपुरा चौराहे के गोलंबर महीनों से क्षतिग्रस्त था। उसे भी मिस्त्री लगाकर दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

युवाओं को मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की आस
भदोही नगर के एक होटल में बुधवार को हुई युवाओं की बैठक में मुख्यमंत्री के भदोही आगमन पर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और केएनपीजी कॉलेज को विश्विद्यालय का दर्जा देने की मांग की। साथ ही कोनिया में गंगा पर पुल का निर्माण की जरूरत पर बल दिया। जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव, कामिल अंसारी, नागेंद्र यादव, मनोज, सचिन आदि ने कहा कि उम्मीद की जाती है कि मुख्यमंत्री भदोही जिले के लिए बेहद जरूरी इन विकास कार्यों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed