फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Changing the transformer or angry

ट्रांसफार्मर न बदलने पर बिफरे

Sun, 20 Nov 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 20 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
इलाके के सांडा गांव और बिसापुर तिराहे पर 10 दिन पूर्व जले ट्रांसफार्मर को न बदलने से नाराज किसानों ने शनिवार को उपकेंद्र सुरियावां पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कर्मचारी और ठेकेदार सुविधा शुल्क के लिए ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहे हैं। चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह चक्काजाम करने के लिए विवश होंगे। 
विज्ञापन

सुरियावां ब्लॉक से चंद किमी दूर स्थित सांडा गांव और बिसापुर तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर आठ नवंबर को अचानक जल गया। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब तीन गावों में बिजली आपूर्ति ठप हो चुकी है। रबी के बुआई सीजन में खेत का पलेवा आदि न होने से किसान परेशान हैं। आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। 
विज्ञापन

शनिवार को दर्जन भर किसान नाराज होकर उपकेंद्र सुरियावां पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि दो दिन लगातार उपकेंद्र पर आने के बाद उन्हें ठेकेदार से मिलने के लिए कहा गया। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने उनसे सुविधा शुल्क मांगा। किसानों ने  चेताया कि दो दिन में ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो वह   वृहद स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू उपाध्याय, परविंदर उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद, शोभनाथ, अमरनाथ, शिवशंकर, भोला गौतम, मुन्नू  मिश्रा, अवध नारायण, बलराम  पाल, लालजी उपाध्याय आदि              मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed