फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Changed for four days, chances of rain

चार दिन रहेगी बदली, बारिश की संभावना

Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Changed for four days, chances of rain
ज्ञानपुर। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मैदानी इलाके में मौसम करवट लेगा। तीन से छह जनवरी तक भदोही जिले में बदली छाई रहेगी। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

नवीन पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले तल की पुरुवा हवा के आपस में मिलने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों भदोही समेत बहराइच, बस्ती, कुशीनगर आदि जिलों के मौसम पर असर पड़ेगा। चार से छह जनवरी के बीच भदोही जनपद में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि इसका प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर ज्यादा रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के मुताबिक इस दौरान उत्तर-पूर्व में हवा की दिशा बदल जाएगी। अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8 से12 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। साथ ही जिले में उत्तर-पूर्व की हवा आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान का कारण होगी। इसके परिणामस्वरूप ठंड का असर कुछ कम होगा। दोनों तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे जिले में कोल्ड फ्रंट वाली स्थिति कम रहेगी और हल्का कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन

छह जनवरी तक न करें फसलों की सिंचाई
ज्ञानपुर। कृषि मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक किसानों को प्रतिकूल मौसम को ध्यान में रखते हुए छह जनवरी तक सभी प्रकार की फसलों की सिंचाई स्थगित कर देनी चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की रासायनिक दवाओं, फफूंद नाशक, कीटनाशक, खरपतवार नाशक का छिड़काव भी रोक देना चाहिए। पशुओं के लिए रहने की सुदृढ़ शेड की व्यवस्था के साथ खिड़की, दरवाजे के ऊपर तिर ाल लगाना चाहिए। उनके भोजन में अजवाइन और गुड़ को भी शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed