{"_id":"5e4e82d48ebc3ef2d539d423","slug":"census-work-in-bhadohi-bhadohi-news-vns5117626196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना में लगेंगे 575 पर्यवेक्षक और 3450 प्रगणक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना में लगेंगे 575 पर्यवेक्षक और 3450 प्रगणक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आर्थिक गणना के साथ जल्द ही जिले में जनगणना भी शुरू होगी। पहले चरण में जनगणना तो दूसरे चरण में एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) पर काम होगा। शासन का पत्र आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जनगणना में लगने वाले पर्यवेक्षक और प्रगणकों की संभावित सूची भी तय कर दी गई है। जिले में 575 पर्यवेक्षक और 3450 प्रगणकों को गणना की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
किसी भी देश के विकास एवं उसके भविष्य की नीतियों के निर्धारण के लिए देश के नागरिकों की सही संख्या का पता होना बहुत जरूरी माना जाता है। नागरिकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के प्रमाणिक आंकड़े सरकार की मदद करते हैं। इसलिए हर 10 साल पर जनगणना कराई जाती है। 2011 में हुई जनगणना के बाद 2021 में गणना कार्य पूर्ण होना है। इसके लिए अभी से प्रक्रिया शुरू हो गई है। समय के साथ-साथ जनगणना की प्रक्रिया में भी बदलाव आ गया है। पेन-पेपर से शुरू हुई यह प्रक्रिया मौजूदा समय में पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। आजादी के बाद हो रही आठवीं जनगणना मोबाइल एप के जरिए होगी। इसके लिए चयनित प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के आंकड़े एकत्रित करेंगे। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पर्यवेक्षक और प्रगणकों की संभावित सूची बनाई गई है। इसमें ज्ञानपुर, भदोही, डीघ, अभोली, औराई, सुरियावां ब्लॉक के साथ जिले के सभी सात नगर निकायों में कुल 575 पर्यवेक्षक और 3450 प्रगणक लगाए जाएंगे। 850 लोगों की जनगणना की जिम्मेदारी एक प्रगणक पर होगी। 3137 मकानों का सत्यापन किया जाएगा।
घर में 31 प्रश्न पूछेंगे प्रगणक
ज्ञानपुर। जनगणना में प्रत्येक परिवार से 31 प्रश्नों के आधार पर नागरिकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति से संबंधित आंकड़ों को एकत्रित किया जाएगा। जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों में घर के मुखिया का नाम, मकान नंबर एवं घर की स्थिति, घर की दीवार और छत में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मैटेरियल। घर में रहने वाले लोगों की संख्या, लिंग, घर में रहने वाले विवाहित लोगों की संख्या। पीने के पानी की उपलब्धता और पानी का स्रोत, शौचालय, वाशरूम और ड्रेनेज सिस्टम। रसोई घर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की स्थिति। रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन और इंटरनेट कनेक्शन एवं यातायात के साधन जैसे- साइकिल, मोटर साइकिल या कार और जीप आदि से संबंधित प्रश्न शामिल रहेंगे।