फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against teacher who got job with the help of fake marksheet

Bhadohi News: फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against teacher who got job with the help of fake marksheet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौरी। फर्जी अंक पत्र के सहारे नौकरी करने बलिया के रहने वाले आरोपी शिक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के खिलाफ शनिवार को चौरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बीएसए विकास चौधरी के निर्देश पर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
शिक्षक बलिया के चिलकहर का निवासी है। चिलकहर निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की तीन जनवरी 2006 को नियुक्ति हुई। यह कंपोजिट विद्यालय दरुनहा में तैनात थे। बेसिक विभाग की ओर से शिक्षकों की अभिलेखों की जांच कराए जाने और उनके अभिलेखों के ऑनलाइन किए जाने के दौरान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के भी शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में अभिलेख फर्जी निकले। इसके बाद बीएसए ने इनकी सेवा समाप्त कर दी। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जारी किया। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि बीईओ की तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed