फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By noon the fog had trouble

दोपहर तक पड़े कोहरे से परेशानी

Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
By noon the fog had trouble
घने कोहरे के बीच शुक्रवार को सड़क पर दौड़ती स्कूली वाहन
दोपहर तक कोहरे की घनी चादर से लोग परेशान रहे। कोहरे का गुबार दोपहर साढ़े 12 बजे तक बने रहने से जहां आवागमन प्रभावित रहा, वहीं इसके बाद पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी। इससे लोगों को गलन का भी एहसास हुआ। ठंड से निपटने के लिए जहां-तहां लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिले के न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट होने के साथ ही ठंड में इजाफा हो गया। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई कोहरे की फुहारें सुबह तक इतनी घनी हो गईं कि दृश्यता पांच मीटर से भी कम हो गई। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हो गया। दिन में वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बावजूद स्पीड काफी धीमी रही। इससे एक घंटे के सफर को तय करने में ढाई से तीन घंटे का समय लगा। शुक्रवार को वाराणसी से लौटे अभोली क्षेत्र के यात्री शिवबालक ने कहा कि अमूमन गोपीगंज से वाराणसी तक का सफर सवा से डेढ़ घंटे में पूरा हो जाता है, लेकिन शुक्रवार को सुबह बस से वाराणसी पहुंचने में ढाई घंटे से अधिक समय लग गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक तो लगा ही साथ ही पूरे दिन रुक-रुक कर जाम भी लगता रहा।
विज्ञापन



इससे सड़क के रास्ते इलाहाबाद और वाराणसी जाने वाले लोगों को घंटों समय बर्बाद करना पड़ा। कोहरे की चादर दोपहर साढ़े 12 बजे तक तनी रही। इसके बाद कोहरा छंटा तो हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाना शुरू कर दिया। सूर्यदेव के दर्शन न होने से पूरे दिन नमी बनी रही और लोग घरों में दुबके रहे। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आ गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की मुश्किलें बढ़ गईं। अचानक मौसम में आई ज्यादा नरमी के चलते कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed