फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By-elections: Seven nominations for Pradhan and three for BDC

उप चुनाव: प्रधान के लिए सात और बीडीसी के लिए तीन नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
By-elections: Seven nominations for Pradhan and three for BDC
जिले में होने वाले उप चुनाव के लिए रविवार से ब्लॉकों पर नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन औराई के बंजारी में प्रधान की एक सीट के लिए सात प्रत्याशियों ने पर्चो भरा। ज्ञानपुर में वार्ड 63 में बीडीसी के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। ग्राम पंचायत सदस्य के 1981 सीटों में 1200 के करीब पदों पर एक-एक नामांकन हुआ जबकि 781 सीटों पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ। 546 प्रधान, 661 बीडीसी, 26 जिला पंचायत और 6868 सदस्य सीटों पर चुनाव होना था। औराई के बंजारी में प्रधान की मौत और बीडीसी की एक सीट रिक्त रह गई। सदस्य की 1981 सीटों पर कोई चुनाव नहीं लड़ा। इसके कारण 191 ग्राम पंचायतें गठित नहीं हो सकी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हो रहे उप चुनाव के लिए तीन दिनों तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रविवार को ज्ञानपुर, डीघ, भदोही, अभोली, औराई, सुरियावां ब्लॉक में सुबह 10 बजे के बाद से ही सदस्य पद के प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचे। ब्लॉकों पर पूर्व की तरह भीड़ नहीं रही। जिससे सामाजिक दूरी का पालन होता दिखा। सुरियावां ब्लॉक में 253 रिक्त सदस्य सीटों में रविवार को 252 वार्डों के लिए नामांकन हुआ। इसमें 207 सीटों पर एक-एक प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि प्रधान पद के लिए बंजारी गांव में सात उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। सदस्य की अधिकतर सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और मंगलवार को नाम वापसी और प्रतीक आवंटन होगा। 12 जून को मतदान और 14 को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed