फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By-elections: Polling party will leave today, voting tomorrow

उप चुनाव: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टी, मतदान कल

Wed, 03 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
By-elections: Polling party will leave today, voting tomorrow
ज्ञानपुर। जिले में ग्राम प्रधान और सदस्य की एक-एक सीट के चुनाव लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से तीन बूथों पर मतदान होगा। प्रधानी के उप चुनाव में 2200 और सदस्य के लिए 200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले की 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम पंचायत और बीडीसी की 865 सीटों पर साल 2021 में पंचायत चुनाव हुआ था। एक साल के अंदर ही बहुपुरा ग्राम प्रधान के निधन से सीट खाली हो गई और ज्ञानपुर के हरिरामपुर में सदस्य की सीट खाली रह गई। छह महीने के बाद आयोग ने उप चुनाव कराने का निर्णय लिया। पखवारे भर पूर्व अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन आदि की प्रक्रिया पूरी हुई। अब चार अगस्त को होने वाले मतदान की तैयारी में विभाग जुट गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डीएस शुक्ला ने बताया कि डीघ के बहुपुरा में प्रधान के दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। यहां पर दो बूथों पर 2200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ज्ञानपुर ब्लॉक के हरिरामपुर में वार्ड दो में सदस्य का चुनाव होना है। यहां भी दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। एक बूथ पर 200 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 40 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। बुधवार को पोलिंग पार्टी बूथों के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed