फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   B.Sc student lost his life after being hit by Pawan Express

Bhadohi News: पवन एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई बीएससी के छात्र की जान

Wed, 13 Aug 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
B.Sc student lost his life after being hit by Pawan Express
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के दक्षिण तरफ कोइलरा गांव में एक 22 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

उसके बैग में मिली मार्कशीट व किताबों के आधार पर उसकी पहचान हुई। मंगलवार की सुबह कोइलरा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पिलर संख्या 259 के पास युवक का शव मिलने की सूचना पर गोपीगंज पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

युवक की पहचान सचिन पांडेय (22) पुत्र लवकुश पांडेय निवासी, दुल्हीपुर, बारीपुर महाराजगंज के रूप में हुई।
युवक के पास मिले स्कूल बैग में कॉपी-किताब के साथ मार्कशीट भी मिली। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि युवक की मौत पवन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिता लवकुश पांडेय ने बताया कि मेरा पुत्र पढ़ाई में होनहार था। वह नीट की तैयारी कर रहा था। तीन भाइयों में सचिन सबसे बड़ा था। वह ज्ञानपुर डिग्री कॉलेज में बीएससी दूसरे वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed