फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brahmins were not benefited in the SP government: Manoj

सपा सरकार में ब्राह्मणों का नहीं हुआ हित : मनोज

Tue, 01 Sep 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Brahmins were not benefited in the SP government: Manoj
भदोही में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलते कैबिनेट मंत्री मनोज पांण्डेय। संवाद
भदोही। नगर के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति विभाग मनोज पांडेय ने कहा कि ब्रह्मण समाज के हित की बात करने वाली सपा सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मणों के हित में कभी काम नहीं हुआ। राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार कुछ लोगों की विचारधारा और निष्ठा बदलती रहती है।
विज्ञापन

कहा कि जिस सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाई गई, आज उसी विचारधारा से जुड़े लोग भगवान श्रीराम के भक्त बनने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी भक्ति को समझने की जरूरत है, क्योंकि कई बार यह भक्ति नहीं बल्कि ‘मतलब की भक्ति’ होती है और मतलब निकल जाने के बाद कुछ भी किया जा सकता है। कहा, राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों और विचारधारा को बदलने वालों को जनता को पहचानना चाहिए। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वह समाज को सही दिशा देने के साथ राजनीतिक दलों के कार्यों और नीतियों को भी तथ्यों के आधार पर परखे। पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि में भ्रष्टाचार चरम पर था और लोगों को सरकारी काम कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

वर्तमान सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, भोला तिवारी, दरोगा दुबे, ललता सोनकर, अशोक और अजय दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed