फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BPL: 19 Fellows Become Winners by Defeating Rajput Dhaba

बीपीएल : राजपूत ढाबा को हराकर 19 फेलोज बनी विजेता

Mon, 29 Dec 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
BPL: 19 Fellows Become Winners by Defeating Rajput Dhaba
जीआईसी मैदान में भदोही प्रीमियर लीग की विजेता टीम ट्राफी के साथ। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। भदोही प्रीमियर लीग सीजन चार का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबला 19 फेलोज सुपर किंग बनाम राजपूत ढाबा के बीच खेला गया।
विज्ञापन

जिसमें 19 फेलोज ने राजपूत ढाबा को 41 रनों से हराकर फाइनल पर कब्जा जमाया। शानदार गेंदबाजी के लिए विवेद बिंद प्लेयर ऑफ दी मैच बने। राजपूत ढाबा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 फेलोज सुपर किंग ने निर्धारित 20 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 126 रन बनाए। जिसमें दिलीप कुमार 30 रन और सुंदरम 26 रन का सर्वाधिक योगदान रहा।
वहीं, राजपूत ढाबा की तरफ से विकास मुनरो को दो सफलता मिली। 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत ढाबा की टीम 16.01 ओवर में अपने 10 विकेट होकर 86 रन पर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद अम्मार 21 और हिमांशु 17 रन का योगदान रहा। वहीं, 19 फेलोज के गेंदबाज विवेक बिंद ने 3.5 ओवर में 8 रन दे कर चार विकेट झटके।
विज्ञापन

विवेक बिंद को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट फील्डर का अवार्ड शो में प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। वहीं, बेस्ट बॉलर का अवार्ड विवेक बिंद को दिया गया है। बेस्ट बैट्समैन आशुतोष पाल को चुना गया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन 182 रन और 13 विकेट लेने वाले दुर्गा चरण शुक्ला को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला पुरस्कार स्कूटी जीवनदीप हॉस्पिटल डॉ. एके गुप्ता द्वारा दिया गया। द्वितीय पुरस्कार 31 हजार प्रियंका जायसवाल को दिया गया। इस मौके पर विजय यादव, अंजनी शुक्ला, शाहिद खान, बीपीएल अध्यक्ष अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष शिवम शुक्ला, स्कोरर दिनेश जयसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed