फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero breaks down in the middle of the road, pedestrians struggle in traffic jam for one and a half hour

Bhadohi News: बीच सड़क बोलेरो खराब, डेढ़ घंटे जाम में जूझे राहगीर

Wed, 17 Apr 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bolero breaks down in the middle of the road, pedestrians struggle in traffic jam for one and a half hour
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड में सोमवार की रात करीब 10 बजे एक बोलेरो बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके चलते आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गर्मी में परेशान रहे। नया गुल्ला लगने पर करीब डेढ़ घंटे बाद 11.30 बजे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नवरात्र में हाईवे से लेकर टू लेन मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वाराणसी जनपद के अनेई बाजार निवासी संतोष सोनी परिवार के सदस्यों के साथ बोलेरो से कड़े धाम शीतला माता का दर्शन-पूजन करने गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे से ज्ञानपुर रोड की तरफ मुड़े उनकी बोलेरो खराब हो गई। उसके बाद आवागमन में परेशानी शुरू हो गई। बोलेरो एक कदम भी आगे बढ़ पा रही थी। लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। गनीमत इतना ही कि बोलेरो की रफ्तार कम होने के कारण वह पलटी नहीं। पुलिस के सहयोग से मिस्त्री को बुलाया गया। उसने मरम्मत करके बोलेरो को किनारे किया उसके बाद आवागमन शुरू हो पाया। करीब डेढ़ घंटे बाद 11.30 बजे तक जाम समाप्त हुआ। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed