{"_id":"6749db85a8f5fbd0f7044d65","slug":"body-of-a-girl-missing-for-five-days-found-in-bushes-sensation-created-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : पांच दिनों से लापता किशोरी की झाड़ियों में मिली लाश, मची सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : पांच दिनों से लापता किशोरी की झाड़ियों में मिली लाश, मची सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Fri, 29 Nov 2024 08:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:50 PM IST
सार
याकूबपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब झाड़ियों से दुर्गंध की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि ये शव पांच दिनों से लापता नाबालिग का है। क्षत - विक्षत हाल में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भदोही कोतवाली क्षेत्र के रणई, याकूबपुर गांव में शुक्रवार को 11 वर्षीय किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी मच गयी। गांव में स्थित झाड़ियों से दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल की। किशोरी के दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। वह 24 नवंबर की रात से ही लापता थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकुमार विश्वकर्मा की 11 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी 24 नवंबर की रात गांव निवासी ओमप्रकाश पाल के पुत्री कंचन की शादी में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गयी थी। मृतका की मां दीपशिखा ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर वापस घर चले गए, लेकिन लक्ष्मी नहीं लौटी। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई। आधी रात से ही परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
दूसरे दिन संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दावा किया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर झाड़ियों में दुर्गंध आने की शिकायत मिलने पर जब लोग उधर बढ़े तो किशोरी का क्षत-विक्षत शव देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकाला।
विज्ञापन
किशोरी की पहचान गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी के रूप में हुई। घटना के बाद पहुंचे परिजन बेटी का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। इधर जानकारी होते ही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायान, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। डाग स्क्वायड व फारेसिंक टीम की मदद से जांच पड़ताल की शुरू की गयी। स्थानीय लोगों ने किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ निष्कर्म पर पहुंचने की बात कर रही है। बेटी की मौत से परिजन सदमे में हैं। लक्ष्मी राजकुमार विश्वकर्मा की चार बेटियों में तीसरे नंबर पर थी। वह कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती थी।
एएसपी तेजबीर सिंह की माने तो परिजनों की तहरीर पर बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। अब बालिका का शव मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवायी में जुट गई है।