फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Examination: Examination forms will be submitted in eight schools

बोर्ड परीक्षा : आठ विद्यालय में जमा होंगे परीक्षा फॉर्म

Fri, 26 Jul 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Board Examination: Examination forms will be submitted in eight schools
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म को जमा करने के लिए आठ विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जहां वह बोर्ड परीक्षा से जुड़े फाॅर्म जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज ज्ञानपुर व इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर काॅलेज भदोही में बालक, जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज ज्ञानपुर, ज्ञानदेवी बालिका इंटर काॅलेज भदोही में बालिका का फार्म अग्रसारित होगा। जबकि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर काॅलेज महराजगंज, राजकीय इंटर काॅलेज जगन्नाथपुर, पं. दीनदयाल राजकीय इंटर काॅलेज गिर्दबड़गांव व पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर काॅलेज सागर रायपुर को बालक-बालिका दोनों परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने के लिए केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में तीन हजार और इंटरमीडिएट में 1600 छात्र-छात्राओं का फाॅर्म जमा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed