फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP's anxiety has increased due to the unity of the PDA: Babu Singh

पीडीए की एकजुटता से भाजपा की बढ़ गई है बेचैनी : बाबू सिंह

Fri, 11 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP's anxiety has increased due to the unity of the PDA: Babu Singh
नगर के चौरी रोड पर स्वजनो सं संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते बाबू सिंह कुशवाहा। स्रोत- संवाद
भदोही। समाजवादी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को बड़ी बाग के पास स्थित एक मैरेज लॉन में पीडीए जन पंचायत एवं स्वजनों से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता से भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। 2027 में भाजपा को अपनी हार साफ दिख रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मुद्दे पर जनता परेशान है। भाजपा को सत्ता से हटाने का मन जनता ने बना लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना, उनकी समस्याएं और विचार सुनना तथा उनके आधार पर काम करना चाहिए। जनता की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर आरिफ सिद्दीकी, सुरेश चंद साहू, टोनी मंसूरी, आसिफ खान, अंजनी सरोज, श्यामला सरोज, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, देवा जायसवाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, बाबू, अली शेर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed